“एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर इस वक्त मुज़फ्फरनगर से सामने आ रही है…”मुज़फ्फरनगर के गांधी कॉलोनी इलाके में बीती रात करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई,जब एक सफेद रंग की Alto K10 कार सड़कों पर संदिग्ध हालत में घूमती हुई देखी गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस गाड़ी का नंबरHR51 BJ 7016 बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि गाड़ी के आगे ग्रिल पर पुलिस लाइट और हूटर लगे हुए थे,जिससे लोग इसे एक पुलिस वाहन समझ बैठे।लेकिन जैसे ही गाड़ी नज़दीक आई, सच्चाई सामने आ गई।सूत्रों के मुताबिक, इस कार के शीशे पूरी तरह काले थे,जिसकी वजह से अंदर बैठे लोगों की पहचान नहीं हो पा रही थी।जानकारी के अनुसार, गाड़ी में चार नाबालिग लड़के सवार थे,जिनके मुंह कपड़े से ढंके हुए थे।और अब जो बात सामने आई है, वो बेहद गंभीर है—आरोप है कि इन युवकों ने गांधी कॉलोनी की गलियों में खुलेआम हवाई फायरिंग की,जिससे पूरे इलाके में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपियों के पास👉 एक देसी कट्टा👉 और एक 12 बोर की बंदूक मौजूद थी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया,लेकिन जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती,आरोपी ब्लैक शीशों और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे।फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है,और संदिग्ध वाहन की तलाश जारी है।पूरे इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है,और लोगों से अपील की गई है किकिसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Popular posts from this blog

मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी केस में फिलहाल जांच स्थगित, दबाव में पुलिस ने कार्रवाई रोकी, जनता में नाराजगी