आदर्श कॉलोनी में एक्टिवा सवार युवकों ने दो पर किया हमला, सिर में गहरी चोटें

➡️ चेहरा ढक कर किए गए हमले में एक्टिवा की नंबर प्लेट पर भी डाली थी मिट्टी
➡️ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज, पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लिया

मुज़फ्फरनगर। संवाददाता।
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित आदर्श कॉलोनी में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने हमला कर दिया। हमले में दिव्यांशु और आकाश नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, तीन युवक काली एक्टिवा पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे। पहले दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, लेकिन विवाद बढ़ने पर विद्यान और कन्हैया नामक युवकों ने हमला कर दिया। तीसरा युवक एक्टिवा पर ही बैठा रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने अपने चेहरे पूरी तरह कपड़े से ढक रखे थे और एक्टिवा की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा दी थी, ताकि पहचान न हो सके। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए और जाते-जाते धमकी दे गए कि "अभी तो शुरुआत है, फिर आएंगे।"

CCTV फुटेज में पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है, जिसमें पहले बातचीत और फिर अचानक हमला होते दिख रहा है। पुलिस ने मामले में IPC की धारा 323 (मारपीट), 341 (रास्ता रोकना), 506 (धमकी देना) और 34 (साझा साजिश) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Popular posts from this blog

मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी केस में फिलहाल जांच स्थगित, दबाव में पुलिस ने कार्रवाई रोकी, जनता में नाराजगी