मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी के युवकों से आदर्श कॉलोनी में मारपीट, सोशल मीडिया से जांच में नया खुलासा

मुज़फ्फरनगर। संवाददाता।
मंगलवार दोपहर आदर्श कॉलोनी में दो युवकों के साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांधी कॉलोनी निवासी दिव्यांशु और अक्षय के साथ विदहान और कन्हैया नामक युवकों ने अचानक हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी काली स्कूटी पर सवार होकर आए थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद विदहान ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में दिव्यांशु और अक्षय को गंभीर चोटें आईं। मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन में IPC 323, 341, 506, 195A, 384, 507 और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि विदहान घटना के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। पुलिस सूत्रों का दावा है कि विदहान ने अपनी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से जिला पुलिस अधीक्षक प्रिया कुमारी से भी संपर्क साधने का प्रयास किया। आरोप है कि वह एसपी से बातचीत कर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश कर रहा था।

इसके अलावा, विदहान ने गवाह बनने वाले कुछ स्थानीय लोगों को धमकाने और कुछ से पैसे मांगने की भी कोशिश की। थाना सिविल लाइन के SHO ने उन लोगों से पूछताछ की जो तीसरे युवक को पहचानने का दावा कर रहे थे।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद विदहान ने अक्षय के परिवार को फोन कर धमकी दी कि अगर रिपोर्ट वापस नहीं ली गई तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे।

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी लगातार फर्जी नंबरों से कॉल और मैसेज भेज रहा है। साइबर सेल को सोशल मीडिया और फोन नंबर ट्रेस करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी संजय कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए SHO को जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। फिलहाल एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिससे लोगों में आक्रोश है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन उसकी सटीक लोकेशन अभी तक ट्रेस नहीं हो सकी है। वहीं लोगों का कहना है कि आरोपी बेहद चालाकी से काम कर रहा है और कोई सबूत पीछे नहीं छोड़ रहा।

अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Popular posts from this blog

मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी केस में फिलहाल जांच स्थगित, दबाव में पुलिस ने कार्रवाई रोकी, जनता में नाराजगी