MG स्कूल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग: SP ने मांगी सख्त कार्रवाई की अनुमति

MG स्कूल के बाहर दिनदहाड़े फायरिंग: SP ने मांगी सख्त कार्रवाई की अनुमति

मुज़फ्फरनगर में सोमवार सुबह 11:40 बजे, MG पब्लिक स्कूल के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो बाइक पर सवार चार युवकों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। हमलावरों ने चेहरे पर पन्ना बांधा हुआ था और 12 बोर देसी कट्टे से दो फायर किए।

घटना के समय स्कूल में छुट्टी नहीं हुई थी, बच्चे अंदर ही थे। मौके पर पुलिस की गाड़ी पहले से मौजूद थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए।

पुलिस ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और CCTV फुटेज की मदद से जांच जारी है।

घटना के बाद SP सत्य नारायण ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से सीधे संपर्क कर कहा कि—

> “ऐसे बदमाशों पर बिना देरी के नामजद मुकदमा दर्ज होना चाहिए, ताकि जिले की शांति बनी रहे।”



मंत्री ने भी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। फिलहाल स्कूल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है।

Popular posts from this blog

मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी केस में फिलहाल जांच स्थगित, दबाव में पुलिस ने कार्रवाई रोकी, जनता में नाराजगी