मुज़फ्फरनगर: गांधी कॉलोनी के युवकों से आदर्श कॉलोनी में मारपीट, सोशल मीडिया से जांच में नया खुलासा मुज़फ्फरनगर। संवाददाता। मंगलवार दोपहर आदर्श कॉलोनी में दो युवकों के साथ मारपीट की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांधी कॉलोनी निवासी दिव्यांशु और अक्षय के साथ विदहान और कन्हैया नामक युवकों ने अचानक हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी काली स्कूटी पर सवार होकर आए थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, जिसके बाद विदहान ने अचानक हमला बोल दिया। हमले में दिव्यांशु और अक्षय को गंभीर चोटें आईं। मौके से दोनों आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन में IPC 323, 341, 506, 195A, 384, 507 और IT Act के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस को यह भी जानकारी मिली कि विदहान घटना के बाद लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। पुलिस सूत्रों का दावा है कि विदहान ने अपनी फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से जिला पुलिस अधीक्षक प्रिया कुमारी से भी संपर्क साधने का प्रयास किया। आरोप है कि वह एसपी से बातचीत कर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश कर रहा था। इसके अलावा, विदहान ने गवाह बनने वाले कुछ स्थानीय ...