मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस जब व्यवस्था में व्यस्त थी… तभी पीछे से शुरू हुई गोलियों की गूंज!

मुज़फ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस जब व्यवस्था में व्यस्त थी… तभी पीछे से शुरू हुई गोलियों की गूंज!

खालापार और अंसारी रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में बाइक सवार युवकों ने अचानक फायरिंग कर दी… और मौके पर मच गई भगदड़!

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक काली शर्ट और नीली जीन्स में आया… हाथ में कड़ा और काला डोरा पहने था… और उसने भीड़ की ओर एक परचा फेंका!

उस परचे पर लिखा था – गौ माता की सुरक्षा ही राष्ट्र की सुरक्षा है।

घटना के बाद पुलिस हरकत में आई, और शुरुआती जांच में तीन नाम सामने आए – वंश, आरव और विधान।

सीसीटीवी फुटेज, कॉल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया एक्टिविटी अब सर्विलांस पर हैं… और पूरे शहर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

एसपी सिटी ने कहा – जांच हर एंगल से की जा रही है, परचा किसी बड़ी साजिश की ओर भी इशारा कर सकता है।

घटना के बाद अब पुलिस ने शहर के सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त फोर्स तैनात कर दी है।  
खालापार, अंसारी रोड, शिव चौक और मुख्य कांवड़ मार्गों पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की गई है।

Royal Bulletin के साथ बने रहिए… अगली अपडेट में खुलासा हो सकता है कि ये सिर्फ फायरिंग थी… या कोई संकेतित चेतावनी!

Popular posts from this blog

मुज़फ्फरनगर: आदर्श कॉलोनी केस में फिलहाल जांच स्थगित, दबाव में पुलिस ने कार्रवाई रोकी, जनता में नाराजगी